अरविन्द पाण्डेय 'मैत्रीबोध'

अरविन्द पाण्डेय 'मैत्रीबोध'

है अमित सामर्थ्य मुझमें याचना मैं क्यों करूँगा रुद्र हूँ विष छोड़ मधु की कामना मैं क्यों करूँगा

पूर्ण जीवनी

स्वपरिचय

नाम : अरविंद पाण्डेय “मैत्रीबोध”
जन्म : 26 मई 1967, जन्म स्थान: ग्राम- कोसरा, जिला शेखपुरा, बिहार
शिक्षा : भागलपुर विश्वविद्यालय के टीएनबी कॉलेज से गणित (प्रतिष्ठा) में स्नातक, दिल्ली विश्वविद्यालय से ऑपरेशनल रिसर्च में स्नातकोत्तर व जम्मू विश्वविद्यालय से शिक्षा-स्नातक।
अनुभव :
# सामाजिक-राजनीतिक अनुभव:
• माननीय राज्यपाल मिजोरम, माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश एवं माननीय राज्यपाल बिहार के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के रूप में लंबे समय तक विविध उत्तरदायित्व का निर्वहन। इस पद पर रहते हुए अनेक कमिटियों के मेंबर सेक्रेटरी रहे। साथ ही लोक शिकायतों से लेकर मीडिया प्रबंधन तक को सम्हालने का कार्य भी कुशलतापूर्वक किया।
# व्यावसायिक अनुभव:
• प्रमुख, बिज़नेस डेवलपमेंट, एरोस्पेस एंड डिफेंस, मैक ब्रिज एविओनिक्स (प्रा.) लिमिटेड (2017 से अब तक)
• मैनेजिंग डायरेक्टर, परफेक्ट आईएएस क्लासेज (2012-2016)
• मैनेजिंग पार्टनर, इंडकस बायोटेक इंडिया (2006-2009)
# शोध एवं शैक्षिक गतिविधियों के अनुभव:
• ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन, दिल्ली में रिसर्च फेलो
• 2008 से 2018 तक भारत के विभिन्न शहरों समकालीन ज्वलंत मुद्दों पर पेपर प्रेजेंटेशन से लेकर सेमिनार तथा राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसेस का सफल आयोजन।
सक्रियता :
• दिल्ली विश्वविद्यालय के दृष्टिहीन छात्रों के लिए शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करने वाली संस्था “दिव्य दृष्टि” से संबद्ध।
• सिविल सर्विसेज के लिए उम्मीदवारों को तैयार करने वाली संस्था “संकल्प” से पूर्णकालिक रूप से संबद्ध।
• युवाओं को सकारात्मक कार्यों हेतु प्रोत्साहित करने वाली संस्था “उत्तिष्ठ भारत फाउंडेशन” से फाउंडर प्रेसिडेंट के रूप में संबद्ध।
सम्प्रति : फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री में एडवाइजर के पद पर कार्यरत।
अभिरुचि : सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य, समकालीन मुद्दे और साहित्य।
संपर्क : सी-7/136बी, केशव पुरम, दिल्ली – 110035.
मोबाइल : 9873400063, 8178754567
ईमेल : arbind.samkalp@gmail.com